Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी के मोतिहारी दौरे से विपक्ष परेशान: नित्यानंद राय बोले, विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सफाया तय

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई को प्रस्तावित मोतिहारी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मोदी जी के बिहार आगमन से विपक्ष, विशेषकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी में घबराहट साफ तौर पर देखी जा रही है।”

नित्यानंद राय ने कहा, “विपक्ष पूरी तरह डरा और घबराया हुआ है। प्रधानमंत्री के प्रत्येक दौरे से बिहार को नई सौगातें मिलती हैं। डबल इंजन की सरकार लगातार विकास को गति दे रही है, जिसे देखकर विपक्ष की रातों की नींद उड़ गई है।”

‘विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सफाया तय’
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आगे कहा, “विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सफाया निश्चित है, इसी वजह से वे हताशा में तरह-तरह के बयान दे रहे हैं।” यह बात उन्होंने मोतिहारी में प्रमोद शंकर सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इससे पहले प्रमोद शंकर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने केंद्रीय मंत्री का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

मोदी का दौरा बताया ऐतिहासिक;
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा चंपारण सहित पूरे बिहार के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 18 जुलाई को गांधी मैदान में होने वाली रैली में भारी संख्या में उपस्थित होकर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का स्वागत करें।