Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी से मिले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला

नेशनल डेस्क,नीतीश कुमार |

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी अंतरिक्ष यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए।

गौरतलब है कि श्री शुक्ला रविवार सुबह अमेरिका से नयी दिल्ली पहुंचे थे, जहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, इसरो प्रमुख वी नारायणन सहित बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। स्वागत के अवसर पर श्री शुक्ला की पत्नी कामना और पुत्र कियाश भी उपस्थित रहे।

करीब एक वर्ष बाद भारत लौटे श्री शुक्ला ने आईएसएस मिशन से पूर्व अमेरिका में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उनके साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी भारत लौटे, जिन्हें एक्सिओम-4 मिशन के लिए बैकअप अंतरिक्ष यात्री नामित किया गया था। उल्लेखनीय है कि श्री शुक्ला आईएसएस तक जाने वाले पहले भारतीय नागरिक हैं।

सोमवार को लोकसभा में उनकी उपलब्धियों पर विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा गया, जिसका विषय था 'अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री और विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका'।