Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

RJD का आरोप काउंटिंग से पहले अधिकारी नतीजों को प्रभावित करने में जुटे

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने गुरुवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि राज्य के कुछ वरिष्ठ अधिकारी चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

काउंटिंग से ठीक पहले राजद ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “पटना में बैठे कुछ वरीय पदाधिकारियों द्वारा जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है कि जहां भी राजद का स्पष्ट बहुमत दिखाई दे, वहां काउंटिंग धीमा कर दिया जाए तथा जहां NDA की बढ़त दिखाई दे, वहां तुरंत रिजल्ट घोषित कर दिया जाए ताकि रिजल्ट में एनडीए को बढ़त दिखाकर गोदी मीडिया की मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा सके. ऐसे पदाधिकारियों की पहचान कर ली गयी है  उन्हें चेतावनी है कि अपनी कार्यशैली सुधार लें अन्यथा हर प्रकार के कठोर दंड के लिए तैयार रहें.”

इस बयान से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास पर महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। इस बैठक में भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और राजद के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

उधर, अब तक जारी सभी एग्जिट पोल्स में महागठबंधन को सत्ता से बाहर बताया गया है। लगभग 17 सर्वे रिपोर्ट्स में यह अनुमान लगाया गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की वापसी संभव है, हालांकि कुछ सर्वेक्षणों में कड़ी टक्कर की संभावना जताई गई है।