Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

SRS Report: युवा आबादी में गिरावट, बुजुर्गों की संख्या में उछाल

राष्ट्रीय डेस्क, आर्या कुमारी |

"SRS report : युवा आबादी में गिरावट, बुजुर्गों की संख्या में उछाल"

हम अक्सर युवा भारत की बात करते हैं, लेकिन हकीकत इसके विपरीत नजर आती है। देश में जहां 14 साल तक की उम्र वाली आबादी तेजी से घट रही है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

भारत के रजिस्ट्रार जनरल की नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) 2023 रिपोर्ट बताती है कि प्रजनन दर में आई गिरावट के कारण 0 से 14 साल के बच्चों की आबादी में उल्लेखनीय कमी आई है। दूसरी ओर, 60 वर्ष से ऊपर की आबादी लगभग 10 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

आंकड़ों के मुताबिक, 0 से 14 वर्ष आयु वर्ग की हिस्सेदारी 1971-1981 में 41.2 प्रतिशत से घटकर 38.1 प्रतिशत रह गई। वहीं 1991 से 2023 के बीच यह आबादी 36.3 प्रतिशत से घटकर 24.2 प्रतिशत पर आ गई।

इस गिरावट की वजह देश की प्रजनन दर में कमी को माना गया है, जो 1971 में 5.2 थी और 2023 में घटकर 1.9 हो गई। यह रिपोर्ट 88 लाख लोगों के सर्वेक्षण पर आधारित है और इसमें जनसांख्यिकी, प्रजनन तथा मृत्युदर जैसे पहलुओं के आधार पर आंकड़े जुटाए गए हैं।

रिपोर्ट यह भी दिखाती है कि देशभर में 0 से 14 साल की उम्र में लड़कों की संख्या लड़कियों से ज्यादा है। केवल दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की संख्या अधिक पाई गई है। वहीं 15 से 59 वर्ष आयु वर्ग की आबादी 1971-1981 के बीच 53.4 से बढ़कर 56.3 प्रतिशत हुई। 1991 से 2023 के बीच यह आंकड़ा 57.7 से बढ़कर 66.1 प्रतिशत पहुंच गया।

इसे कामकाजी आयु वर्ग कहा जाता है। दिल्ली में यह आबादी सबसे अधिक 70.8 प्रतिशत दर्ज हुई, तेलंगाना 70.2 और आंध्र प्रदेश 70.1 प्रतिशत के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। बिहार में यह अनुपात सबसे कम 60.1 प्रतिशत पाया गया। राजस्थान में 63.4 प्रतिशत, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में 63.9 प्रतिशत रहा। जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण महिलाओं की 70.1 प्रतिशत संख्या इसी वर्ग में आती है।

शहरी इलाकों में सबसे अधिक कामकाजी महिलाएं असम में 72.4 प्रतिशत दर्ज हुईं। दिल्ली में ग्रामीण कामकाजी पुरुषों का अनुपात 72.9 प्रतिशत और असम में शहरी पुरुषों का अनुपात 70.9 प्रतिशत रहा।

देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 2023 में यह आबादी 9.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी। इस मामले में केरल 15.1 प्रतिशत बुजुर्ग आबादी के साथ शीर्ष पर है। तमिलनाडु 14 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश 13.2 प्रतिशत के साथ अगले स्थानों पर हैं।

मुख्य बातें:

  • देश में घट रहे बच्चे, बढ़ रही वरिष्ठ नागरिकों की आबादी: एसआरएस रिपोर्ट
  • प्रजनन दर में गिरावट से 0-14 वर्ष आयु वर्ग की हिस्सेदारी 2023 में 24.2% पर आ गई
  • वरिष्ठ नागरिकों की आबादी 2023 में 9.7% की दर से बढ़ी
  • दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में 0-14 आयु वर्ग में लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा
  • कामकाजी आयु वर्ग में दिल्ली सबसे आगे, बिहार सबसे पीछे