Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमाल मलिक पर भड़के सलमान: इतना सोने वाला कंटेस्टेंट आज तक नहीं देखा

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

Bigg Boss 19 का ताज़ा वीकेंड का वार एपिसोड ड्रामा और टकराव से भरा रहा। इस बार सलमान खान ने सिंगर और कंटेस्टेंट अमाल मलिक को आड़े हाथों लिया। एपिसोड में दिखा कि सलमान ने सीधा अमाल से सवाल किया—“आप यहां किस मकसद से आए हैं? सोने के लिए आए हो या दिखाने के लिए कि असली अमाल मलिक कौन है?”

सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज तक कोई कंटेस्टेंट इतना नहीं सोया, जितना आप दिन में सोते हैं। सलमान ने आगे कहा कि अगर आप इसी तरह बैकग्राउंड में रहेंगे, तो एक बेकार आर्टिस्ट बनकर ही बाहर निकलेंगे। उन्होंने अमाल को सलाह दी कि फ्रंट फुट पर आकर खेलें और गेम को सीरियसली लें।

एपिसोड में यह भी देखने को मिला कि सलमान की इस सख्त क्लास के बाद घर का माहौल बदल गया। कुछ कंटेस्टेंट्स ने अमाल को सपोर्ट किया, तो वहीं कई ने माना कि वह गेम में अब तक उतने एक्टिव नहीं रहे।

गौरतलब है कि अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक ने पहले ही सोशल मीडिया पर इशारा किया था कि अमाल शो को हल्के-फुल्के अंदाज़ में ले रहे हैं। अब सलमान की फटकार के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि अमाल अपना गेम बदलते हैं या नहीं।