Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अशनूर कौर का बिग बॉस 19 सफर: विवाद नहीं, पर्सनैलिटी दिखाना है मकसद

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर | 

टीवी की दुनिया की जानी-मानी अदाकारा अशनूर कौर अब रियलिटी शो बिग बॉस 19 का हिस्सा बन चुकी हैं। अक्सर अपनी सुलझी और प्यारी छवि के लिए पहचानी जाने वाली अशनूर का कहना है कि शो में वह अपनी असल शख्सियत ही दिखाना चाहती हैं और किसी भी विवाद या गाली-गलौज से दूरी बनाए रखेंगी।

बचपन से ही छोटे पर्दे और फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली 21 साल की एक्ट्रेस अशनूर कौर अब एक नए सफर पर हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘पटियाला बेब्स’ और ‘सुमन इंदौरी’ जैसे शो से लोकप्रियता पाने वाली अशनूर कौर अब बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने संजू और मनमर्जियां जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था।

अक्सर विवादों और झगड़ों के लिए चर्चित रहने वाला बिग बॉस शो अशनूर के लिए एक अलग अनुभव साबित हो सकता है। इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए यह शो विवाद से ज्यादा अपनी पर्सनैलिटी दिखाने का एक प्लेटफॉर्म है। उनके अनुसार, यदि कोई समझदारी से खेले और संतुलित रहे तो विवाद से बचना संभव है।

अशनूर ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें संस्कार और सीमाओं में रहने की सीख दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कभी भी गंदी भाषा या गाली-गलौज का सहारा नहीं लेंगी, क्योंकि यह उनके व्यक्तित्व का हिस्सा ही नहीं है। वह जैसी असल जिंदगी में हैं, वैसी ही बिग बॉस के घर में भी रहेंगी।

शो के इस सीजन की थीम राजनीति से जुड़ी है। इस पर अशनूर ने कहा कि उन्हें राजनीति में कोई खास रुचि नहीं है, लेकिन समाज में बदलाव की जरुरत को लेकर उनकी सोच साफ है। उनका मानना है कि देश में आज भी कई सुविधाएं और नीतियां निचले तबके तक नहीं पहुंच पातीं। अगर कभी उन्हें राजनीतिक शक्ति मिली तो वह सुनिश्चित करना चाहेंगी कि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे।

अशनूर कौर का यह रुख बताता है कि वह सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड की चमक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज की वास्तविकताओं पर भी उनकी पैनी नजर है। अब देखना होगा कि बिग बॉस के विवादों भरे घर में उनकी यह सुलझी हुई छवि कितने दिन तक कायम रह पाती है।