Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उधमपुर एनकाउंटर: जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घिरे, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के जंगलों में भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को घेरा। एक को मार गिराया गया है, जबकि तीन की तलाश अब भी जारी है। सेना का संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन बिहाली’ अब निर्णायक मोड़ पर है।
उधमपुर जिले के जंगलों में गुरुवार सुबह भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। सूत्रों के अनुसार ये आतंकी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हैं। तीन अन्य आतंकियों को घेर लिया गया है और उनकी तलाश ज़ोरों पर है।

इस अभियान की शुरुआत ‘ऑपरेशन बिहाली’ के तहत की गई, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘पहलगाम हमले’ के बाद तेज़ी से आगे बढ़ाया गया। सेना के अनुसार इस समूह की पिछले एक साल से तलाश चल रही थी। गुरुवार सुबह 8:30 बजे आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

सेना के पैरा कमांडो और पुलिस की संयुक्त टीम ने करूर नाले के पास आतंकियों को घेर लिया। खराब मौसम और कोहरे के बावजूद तलाशी अभियान जारी है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है और ऑपरेशन अभी चालू है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब कुछ ही दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। सुरक्षाबल यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यात्रा सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहे।