Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कला के क्षेत्र में बड़ा सम्मान पाने का मौका, बिहार कला पुरस्कार के लिए नामांकन शुरू

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

आपकी कला बन सकती है पहचान! बिहार कला पुरस्कार 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित, 6 मार्च तक करें आवेदन

पटना: कला एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से बिहार कला पुरस्कार (2025-26) के लिए नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कलाकार अपना आवेदन 6 मार्च तक निदेशक, सांस्कृतिक कार्य, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के पते पर भेज सकते हैं। लिफाफे पर संबंधित पुरस्कार एवं श्रेणी (स्थापित/नवोदित) का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है। 
यह पुरस्कार चाक्षुष कला एवं प्रदर्श कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को प्रदान किए जाएंगे। विभाग ने चाक्षुष कला/प्रदर्श कला से जुड़े संस्थानों, कला समीक्षकों, कला इतिहासकारों, रसिकजनों एवं विद्वानों से योग्य कलाकारों एवं कला मर्मज्ञों के नामांकन की अपील की है।
चाक्षुष कला के क्षेत्र में कलाकारों को राधा मोहन पुरस्कार (समकालीन कला/आर्ट फोटोग्राफी), कुमुद शर्मा पुरस्कार (समकालीन कला की महिला कलाकार), सीता देवी पुरस्कार (लोक कला)तथा दिनकर पुरस्कार (चाक्षुष कला लेखन) प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रदर्श कला के क्षेत्र में पं० रामचतुर मल्लिक पुरस्कार (शास्त्रीय गायन), भिखारी ठाकुर पुरस्कार (रंगमंच), विन्ध्यवासिनी देवी पुरस्कार (लोक गायन), रामेश्वर सिंह काश्यप पुरस्कार (प्रदर्श कला लेखन), बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार (वाद्य वादन) एवं अम्बपाली पुरस्कार (शास्त्रीय/लोक नृत्य) दिए जाएंगे। इसके अलावा चाक्षुष एवं प्रदर्श कला के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सम्मान तथा राज्य के दो वरिष्ठ कलाकारों को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रत्येक पुरस्कार एक स्थापित एवं एक नवोदित कलाकार को प्रदान किया जाएगा। नवोदित कलाकार की आयु 1 जुलाई 2025 के अनुसार न्यूनतम 15 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। स्थापित कलाकारों के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है, बल्कि एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी अचीवमेंट यानि असाधारण उपलब्धि को आधार बनाया जाएगा।

नामांकन के साथ कलाकार को अपना परिचय, नाम, पता, ईमेल एवं दूरभाष संख्या (बैंक खाता से लिंक), पैन एवं आधार संख्या सहित सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। चाक्षुष एवं प्रदर्श कला के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कारों क्रमश: दिनकर पुरस्कार तथा रामेश्वर सिंह कश्यप पुरस्कार के लिए केवल अखबार की कतरन को उपलब्धि का प्रमाण नहीं माना जाएगा  बल्कि इससे संबंधित क्षेत्रों में पुस्तक प्रकाशित होनाा आवश्यक होगा। बिहार कला पुरस्कार के लिए कलाकार अपनी कला से संबंधित राज्य व राष्ट्रीय स्तर के दस सबसे महत्वपूर्ण प्रदर्शनों को साक्ष्य फोटोग्राफ आदि के साथ समर्पित करेंगे।

आवेदन 6 मार्च 2026 तक निदेशक, सांस्कृतिक कार्य, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के पते पर भेजे जा सकते हैं। लिफाफे पर संबंधित पुरस्कार एवं श्रेणी (स्थापित/नवोदित) का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है।