Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छत्तीसगढ़: नेशनल पार्क में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा स्थित नेशनल पार्क एरिया में शुक्रवार रात से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। घने जंगलों में दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है, जबकि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित घने जंगलों वाले नेशनल पार्क क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों की एक टीम गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान के लिए इलाके में रवाना हुई थी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए निकली थी। जैसे ही टीम नेशनल पार्क के भीतर घुसी, तभी पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और दोनों ओर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

सूत्रों का कहना है कि जंगलों में अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में अब तक किसी भी पक्ष के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, हालांकि स्थानीय सूत्रों का मानना है कि नक्सलियों को भारी नुकसान हो सकता है।

फिलहाल इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को रवाना कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीम इलाके में ड्रोन और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

इस मुठभेड़ के चलते आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां ऑपरेशन को जल्द खत्म करने की दिशा में सक्रियता से काम कर रही हैं।