Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

झारखंड रेल हादसा: बिना इंजन दौड़ी मालगाड़ी, खड़ी ट्रेन से टकराई

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

झारखंड के सरायकेला जिले के आदित्यपुर में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। बिना इंजन की तेज रफ्तार मालगाड़ी यार्ड में बेकाबू होकर दीवार तोड़ते हुए दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना सुबह करीब 9:45 बजे शर्मा बस्ती के पास हुई। बताया गया कि पटरियों पर बिना इंजन दौड़ रही मालगाड़ी के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। टक्कर में यार्ड की दीवार पूरी तरह टूट गई। गनीमत रही कि वहां मौजूद मजदूर समय रहते हट गए, जिससे कोई जन-हानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन तेज रफ्तार में बिना इंजन के चल रही थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होना या तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है। फिलहाल रेलवे ने इस पर जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, तकनीकी टीम, वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। राहत और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू किया गया। रेलवे ने जांच के लिए विशेष टीम गठित की है, जो यह पता लगाएगी कि बिना इंजन मालगाड़ी कैसे चल पड़ी और दुर्घटना की असली वजह क्या थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और यातायात बहाल करने की कोशिश जारी है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।