Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डॉक्टर के लॉकर से मिली AK-47, श्रीनगर पुलिस दंग में

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अनंतनाग के पूर्व सरकारी डॉक्टर अदील अहमद रदर के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद हुई. अदील 24 अक्टूबर 2024 तक GMC अनंतनाग में सेवा में थे और उनका घर जलगुंड अनंतनाग में है।

इस मामले को लेकर थाना नौगाम में FIR नंबर 162/2025 दर्ज की गई है। इस FIR में भारतीय शस्त्र अधिनियम की कई धाराएं और UAPA की धाराएं शामिल हैं। पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस पूरे प्रकरण की गंभीर जांच में जुटी हैं।

अदील अहमद रदर पर अवैध हथियार रखने और आतंक संबंधी गतिविधियों में संभावित संलिप्तता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उनके पास से बरामद राइफल और अन्य सामग्री को सबूत के रूप में जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। डॉक्टर के निजी लॉकर से AK-47 का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। यह घटना संकेत देती है कि हथियारों को किस तरह छुपाकर रखा जा सकता है।

श्रीनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान डिजिटल और भौतिक दोनों प्रकार के सबूत जुटाए जा रहे हैं। मामला सुरक्षा दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए पुलिस सतर्कता बढ़ाते हुए आतंक समर्थक नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।