Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली: 04 सितंबर से शुरू होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

नई दिल्ली: जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) का आरंभ 04 सितंबर को राजधानी दिल्ली में होगा। जागरण फिल्म फेस्टिवल अपने तेरहवें एडिशन के साथ वापसी कर रहा है। "गुड सिनेमा फॉर एव्रीवन" के अपने विजन को लेकर आगे बढ़ते हुए, इस बार भी रजनीगंधा द्वारा यह फेस्टिवल प्रायोजित किया जा रहा है। यह सिनेमा महोत्सव चार सितंबर को दिल्ली से आरंभ होकर 14 शहरों का दौरा करेगा। 16 नवंबर को मुंबई में इस महोत्सव का अंतिम समारोह होगा।

इस वर्ष का फेस्टिवल कई महान व्यक्तित्वों को विशेष रूप से सम्मानित करेगा, जिसमें गुरु दत्त की शताब्दी, शबाना आज़मी के फिल्म जगत में 50 वर्ष और प्रसिद्ध फिल्म 'शोले' के 50 साल पूरे होने का विशेष उत्सव शामिल है।

इस वर्ष के जागरण फिल्म फेस्टिवल में फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित नामों के साथ दिलचस्प बातचीत भी होगी। मार्गदर्शक के तौर पर सुभाष घई, खुशबू सुंदर, आदिल हुसैन और ए. श्रीकर प्रसाद फेस्टिवल की दिशा तय करेंगे, जबकि क्यूरेशन का काम श्रीनिवास संथानम, अनुपमा बोस और प्रेमेंद्र मजूमदार संभालेंगे। शबाना आज़मी, शिल्पा शेट्टी, आर. बाल्की, जयदीप अहलावत, श्रुति महाजन, अमित साध, विनीत कुमार सिंह और अन्य कई प्रसिद्ध हस्तियां भी इस महोत्सव का हिस्सा होंगी।

जागरण फिल्म फेस्टिवल इस बार दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, रांची, पटना, हिसार, लुधियाना, गोरखपुर, देहरादून और मुंबई समेत 14 शहरों में संपन्न होगा। प्रत्येक शहर में खास प्रीमियर, रेट्रोस्पेक्टिव, मास्टरक्लास और इन-कन्वर्सेशन सेशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जाने-माने फिल्मकार, कलाकार और कथाकार भाग लेंगे।