Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली कार ब्लास्ट में पुलवामा कनेक्शन सलमान ने J-K के तारिक को बेची थी i-20

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

दिल्ली में हुए कार धमाके की जांच में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, जिस हुंडई i-20 कार में ब्लास्ट हुआ, वह कई हाथों से होकर गुजरी थी और अब उसका पुलवामा कनेक्शन भी सामने आ रहा है.

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में पता चला है कि यह कार बार-बार खरीदी और बेची गई थी. सबसे गंभीर बात यह है कि यह गाड़ी पुलवामा के रहने वाले तारिक के पास पहुंची थी. इस हमले में 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 घायल हैं.

जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि कार की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ, जिसकी वजह से असली मालिक की पहचान अभी साफ नहीं है. यह फर्जीवाड़ा ब्लास्ट की साजिश से जुड़े लोगों के मंसूबों पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

इससे पहले पता चला था कि यह कार गुरुग्राम के सलमान की थी, जिसने इसे बेच दिया था. कार गुरुग्राम में ही रजिस्टर्ड थी. 20 सितंबर 2025 को फरीदाबाद में गलत पार्किंग के लिए इस पर चालान भी हुआ था.

ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं. फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और कार के अवशेषों की बारीकी से जांच की जा रही है.

ब्लास्ट की डेनसिटी जांच का मकसद यह पता लगाना है कि किस तरह का विस्फोटक और कौन-सा रसायन इस्तेमाल हुआ. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया था कि धमाका लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी हुंडई i-20 में हुआ था.