Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली: केसी त्यागी भड़के, बेटी से मुंबई टिकट के 41 हजार वसूले जाने पर नाराज़गी

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

दिल्ली:राजधानी में हवाई किरायों की मनमानी को लेकर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन कंपनियां यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर तय सीमा से अधिक पैसा वसूल रही हैं, जो पूरी तरह अनुचित है।

त्यागी ने बताया कि उनकी बेटी को परीक्षा देने मुंबई जाना था। करीब 15 दिन पहले उन्होंने एक निजी एयरलाइन से लगभग 9 हजार रुपए में टिकट बुक कराया था। यात्रा के दिन फ्लाइट रद्द हो जाने के बाद उनकी बेटी को दूसरे विकल्प की तलाश करनी पड़ी, जहां एक अन्य एयरलाइन ने मुंबई पहुंचाने के लिए 41 हजार रुपए चार्ज किए।

उनका कहना है कि यह राशि सरकार द्वारा तय अधिकतम किराये की सीमा से कई गुना ज्यादा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए अधिकतम किराया लगभग 15 हजार और इससे अधिक दूरी के लिए 18 हजार निर्धारित किया है। मुंबई की दूरी करीब 1350 किलोमीटर है, फिर भी उनसे 41 हजार वसूले जाना उन्होंने ‘खुलेआम लूट’ बताया।

केसी त्यागी ने नियामक संस्था की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यात्रियों से वसूले गए अतिरिक्त पैसे वापस नहीं किए गए, तो वे मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनका आरोप है कि एयरलाइन कंपनियां बिना किसी नियंत्रण के अपनी मनमानी चला रही हैं, जिससे आम यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को मंत्रालय के सामने जोरदार तरीके से उठाएंगे और जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग करेंगे। त्यागी का कहना है कि निजी हाथों में जाने के बाद विमानन सेवाओं की नीतियां और व्यवस्थाएं दोनों कमजोर हुई हैं, जिसकी जांच बेहद जरूरी है।

अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जानी चाहिए और यात्रियों से मनमाने ढंग से वसूली गई अतिरिक्त राशि तुरंत वापस की जानी चाहिए।