Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, लाल किला बना था आतंकियों का अगला निशाना

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर 

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है। दिल्ली विस्फोट मामले के आरोपी डॉक्टर मुअज्जमिल और डॉक्टर उमर ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर लाल किले को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। दोनों आरोपियों ने घटना से पहले लाल किले की रेकी की थी और आतंकी हमले की पूरी तैयारी कर ली थी। सूत्रों के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल दिवाली के दौरान भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में हमला करने की साजिश रच रहा था।

10 नवंबर की शाम 6:52 बजे लाल किले के बाहर हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को “डॉक्टर आतंकी मॉड्यूल” मामले में बड़ी सफलता मिली। एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से तीन को हिरासत में लिया गया है। सभी गिरफ्तारियाँ जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से की गईं और अब तक 56 डॉक्टरों से पूछताछ की जा चुकी है।

जांच में यह भी सामने आया कि श्रीनगर के नौगाम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को धमकी देने वाला एक आपत्तिजनक पोस्टर लगाया गया था, जिस पर 19 अक्टूबर को मामला दर्ज हुआ था। जांच के अनुसार, डॉ. उमर उस आई-20 कार में सवार था जिसमें विस्फोट हुआ था। वह इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए वांछित है।

सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला कि डॉ. उमर ने लाल किला मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में लगभग तीन घंटे बिताए और शाम 6:48 बजे वहां से निकला — उसी समय जब विस्फोट हुआ। एनआईए और जम्मू-कश्मीर पुलिस इस पूरे मामले की संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि लाल किले को 26 जनवरी को निशाना बनाने की बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया।