Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दीपावली से पहले खुशखबरी: परिणीति-राघव के घर बेटे का आगमन

एंटरटेनमेंट डेस्क, वेरोनिका राय |

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर दीपावली से ठीक पहले खुशियों की सौगात आई है। यह पावर कपल अब माता-पिता बन चुका है। रविवार सुबह खबर आई कि परिणीति को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद से ही फैंस और परिवारजन बेसब्री से खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है — परिणीति ने छोटी दीवाली के दिन एक बेटे को जन्म दिया है।

खुशखबरी की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए दी। पोस्ट में परिणीति और राघव ने लिखा: “आखिरकार वह आ गया!... हमारा नन्हा मेहमान। हमें सचमुच पहले की ज़िंदगी याद नहीं आ रही। हमारी बाहें भरी हुई हैं, हमारा दिल और भी भरा हुआ है। पहले हम सिर्फ एक-दूसरे के लिए थे, अब हमारे पास सब कुछ है। आभार – परिणीति और राघव।”

यह प्यारा मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस, बॉलीवुड सेलेब्स और राजनीतिक हस्तियां कपल को लगातार बधाई दे रही हैं। दीपावली से पहले यह खुशखबरी कपल और उनके परिवार के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

अगस्त में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

25 अगस्त 2025 को परिणीति और राघव ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने एक खूबसूरत पीले रंग के केक की फोटो शेयर की थी, जिस पर बेबी के पैरों के निशान बने थे और लिखा था – “1 + 1 = 3।” इसके बाद कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले पार्क में टहलते दिखाई दिए थे। उस वीडियो में परिणीति ने अपने ‘नए चैप्टर’ को लेकर खुशी जाहिर की थी।

प्रेम कहानी से शादी तक का सफर

परिणीति और राघव की लव स्टोरी 2023 में सुर्खियों में आई थी। दोनों को कई बार एकसाथ इवेंट्स में देखा गया, लेकिन आधिकारिक पुष्टि मई 2023 में हुई, जब इस कपल ने नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की।
इसके बाद सितंबर 2023 में दोनों ने राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में एक भव्य लेकिन निजी समारोह में शादी की। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत के चुनिंदा मेहमान शामिल हुए थे।

राघव ने पहले ही दी थी ‘खुशखबरी’ का इशारा

दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीने पहले राघव चड्ढा ने “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” में शिरकत के दौरान अपने परिवार में आने वाले नन्हे मेहमान का संकेत दिया था। शो में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था, “देंगे, आपको देंगे... जल्दी खुशखबरी देंगे!” अब उनकी यह बात सच साबित हो गई है।

फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बौछार

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिणीति के करीबी दोस्त और बॉलीवुड हस्तियों जैसे प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना और अन्य सेलेब्स ने उन्हें पैरेंटहुड की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। दीपावली से पहले आई यह खुशखबरी कपल के लिए सबसे बड़ा उपहार साबित हुई है। अब फैंस बेसब्री से परिणीति और राघव के बेटे की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जिंदगी में यह नया अध्याय उनकी शादी की तरह ही खास है। दोनों ने एक-दूसरे के जीवन में प्यार और स्थिरता का खूबसूरत उदाहरण पेश किया है। अब उनके परिवार में इस नन्हे मेहमान के आने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं।