Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

'दुबई शेख के लिए सेक्स पार्टनर', चैतन्यानंद की नई अश्लील चैट का खुलासा

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

चैतन्यानंद सरस्वती से लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब उनकी एक और गंदी वॉट्सएप चैट सार्वजनिक हुई है। इस चैट ने पुलिस को भी चौंका दिया। वह लड़कियों को बेहद अश्लील मैसेज भेजता था और उसके मोबाइल में एयरहोस्टेस के साथ तस्वीरें भी मिली हैं।

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार चैतन्यानंद सरस्वती की मोबाइल चैट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने वॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे। आइए जानते हैं चैतन्यानंद सरस्वती के काले कारनामे।

चैतन्यानंद के मोबाइल से एक छात्रा को भेजा गया मैसेज

चैतन्यानंद सरस्वती - "दुबई के एक शेख को सेक्स पार्टनर की जरूरत है। क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है?"
पीड़िता - "कोई नहीं है।"
चैतन्यानंद सरस्वती - "ये कैसे संभव हो सकता है?"
पीड़िता - "मुझे नहीं पता।"
चैतन्यानंद सरस्वती - "कोई क्लासमेट या जूनियर?"

पहले सामने आई थी चैतन्यानंद की ये गंदी चैट

एनडीटीवी के अनुसार, पुलिस ने जांच में पाया कि उन्होंने छात्राओं को 'बेबी', 'आई लव यू', 'आई एडोर यू' जैसे मैसेज भेजे और उनके रूप-रंग पर टिप्पणियां की, जिसमें बाल और कपड़ों की तारीफ भी शामिल थी।

चैतन्यानंद के मोबाइल में मिली एयरहोस्टेस की तस्वीरें

चैतन्यानंद के फोन में कई एयरहोस्टेस के साथ तस्वीरें मिलीं। कई लड़कियों की वॉट्सएप डीपी के स्क्रीनशॉट भी मिले। चैट्स में वह लड़कियों को झांसा देकर प्रलोभन दे रहा था। उसकी दो महिला सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर उससे आमना-सामना कराया जा रहा है, ताकि आरोपों की पुष्टि हो सके।

डीसीपी दक्षिण पश्चिम जिला अमित गोयल ने बताया कि चैतन्यानंद जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। पूछताछ में वह सवालों के सही जवाब न देकर गोलमोल जवाब दे रहा है। उसे अपनी करतूतों का कोई पछतावा नहीं है।

अमित गोयल का कहना है कि सख्ती से पूछताछ करने और उसके खिलाफ मौजूद साक्ष्यों को दिखाने पर ही वह पुलिस के सवालों के जवाब देता है। जांच में उसके कई और फर्जीवाड़े की जानकारी मिली है। बीते शनिवार को देर रात पुलिस ने आगरा के एक होटल में छिपे चैतन्यानंद सरस्वती को गिरफ्तार किया था।