Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पंचायत विकास दिवस पर रामगढ़ में विकास का संकल्प

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

पंचायत विकास दिवस पर रामगढ़ में विकास का संकल्प, जनभागीदारी से गांवों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर : विधायक व्यास सिंह

सीवान : सिसवन प्रखंड की रामगढ़ पंचायत में रविवार को "पंचायत विकास दिवस" के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह सिवान जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय तथा उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में ग्राम सभा के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का भी सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सुना।

प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्राम सभाओं को अधिक प्रभावी बनाते हुए ग्रामीण विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का आह्वान किया।विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि "बिहार सरकार पंचायतों को विकास की धुरी बनाकर गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। पंचायत विकास दिवस के माध्यम से ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है और विकास योजनाओं की पारदर्शी समीक्षा की जा रही है। हमारा लक्ष्य हर पंचायत को आत्मनिर्भर, स्वच्छ, समृद्ध और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त बनाना है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर काम करें।