Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पवन सिंह से तलाक में ज्योति ने मांगे 30 करोड़, जल्द हो सकता है अलगाव!

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब तलाक तक पहुंच गया है। खबर है कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह से तलाक के बदले 30 करोड़ रुपए एलिमनी के रूप में मांगे हैं। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के साथ अनबन अब सबके सामने आ चुकी है। मामला इतना बढ़ गया कि पवन सिंह को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी। वहीं ज्योति सिंह लगातार उन पर कई आरोप लगा रही हैं और कह रही हैं कि पवन सिंह उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं दे रहे। अब खबर है कि ज्योति सिंह तलाक की तैयारी कर रही हैं और इसके लिए उन्होंने 30 करोड़ रुपए की एलिमनी डिमांड की है।

ज्योति सिंह ने रखी 30 करोड़ की मांग

तलाक और एलिमनी को लेकर पवन सिंह के वकील ने बयान दिया है। उनके मुताबिक, “ज्योति सिंह ने पवन सिंह से 30 करोड़ रुपए एलिमनी के तौर पर मांगे हैं।” कुछ दिन पहले ज्योति ने पवन सिंह के घर पहुंचकर हंगामा किया था, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। वीडियो से यह साफ हुआ कि ज्योति की ओर से कोर्ट में मेंटेनेंस केस चल रहा है।

वहीं पवन सिंह के वकील ने कहा, “जब तक कोर्ट कोई आदेश नहीं देगा, ज्योति सिंह जो चाहें कहें या करें, कुछ नहीं होगा। दोनों को बैठकर बात करनी चाहिए। मीडिया में बातें लाना ठीक नहीं है, और इतनी बेइज्जती के बाद कौन उन्हें रखेगा। वैसे भी पवन सिंह तलाक चाहते हैं और ज्योति कितनी भी एलिमनी मांग लें, कोर्ट ही तय करेगा कि कितना देना है और कितना नहीं।”

आपको बता दें कि पवन सिंह अब ज्योति से अलग होना चाहते हैं। वहीं ज्योति 30 करोड़ रुपए की एलिमनी मांग रही हैं। खबरें यह भी हैं कि ज्योति सिंह जल्द ही बिहार चुनाव में उतर सकती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह मामला कौन-सा मोड़ लेता है।