Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रेमानंद से मिलवाने के बहाने बुलाया वृंदावन, होटल में युवती से रेप

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने संत प्रेमानंद से मुलाकात करवाने का झांसा देकर एक युवती को वृंदावन बुलाया और होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर धमकी दी और कई बार रेप किया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 12 सितंबर की रात की है। वृंदावन के हैजा अस्पताल के पास राधा निवास में रहने वाला युवक सुंदरम सोशल मीडिया के जरिए आगरा की एक युवती से दोस्त बना। युवती संत प्रेमानंद की अनुयायी थी। सुंदरम ने उसे 10 अगस्त को मैसेज किया कि वह उसकी संत से मुलाकात करा सकता है। युवती राजी हो गई।

12 सितंबर को सुंदरम ने फिर मैसेज किया कि “ऐकांतिक मुलाकात की व्यवस्था हो गई है और संत प्रेमानंद सुबह साढ़े चार बजे मिलेंगे।” इस पर युवती अपने भाई के साथ रात में वृंदावन पहुंच गई। सुंदरम ने भाई को पार्किंग में रोक दिया और युवती को बाइक पर लेकर चला गया। वह उसे आश्रम न ले जाकर राधाकृष्ण धाम होटल में ले गया और कॉफी दी, जिसे पीते ही युवती बेहोश हो गई। इसके बाद उसने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर कई बार रेप किया।

पीड़िता ने तीन दिन पहले थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 351(3) के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को पकड़कर शनिवार को देवरहा बाबा घाट रोड से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।