Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस 19: फरहाना-आमल मलिक का झगड़ा मचा रहा हंगामा

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों हर रोज़ नए ड्रामे और रोमांच से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में रिलीज़ हुए नए प्रोमो में घर के अंदर एक बड़ी बहस देखने को मिली, जिसमें सिंगर आमल मलिक और प्रतियोगी फरहाना भट्ट के बीच जोरदार झगड़ा हुआ।

प्रोमो की शुरुआत में देखा गया कि आमल मलिक, फरहाना को चेतावनी देते हुए कहते हैं, “जहर उगल कर खाना खाने का मन हो रहा है। थोड़ा तो शर्म करो।” इस पर फरहाना का जवाब था, “बाद में।” आमल ने फिर पूछा, “बताओ कब?” तो फरहाना ने कहा कि जब उन्हें लगेगा। इसके बाद आमल गुस्से में आ जाते हैं और फरहाना की खाने की थाली को फेंक देते हैं, जिससे वह टूट जाती है। यह नजारा देख कुनिका सदानंद उन्हें रोकती हैं और कहती हैं, “रुक जाओ आमल, ऐसा मत करो।”

इसके बाद प्रोमो में सभी प्रतियोगियों को दौड़ते हुए बाहर आते और आमल को रोकने की कोशिश करते देखा गया। इसी बीच एक और प्रोमो में फरहाना ने नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़ दी, जिससे नीलम फूट-फूटकर रोने लगीं। यह घटना घर के अन्य प्रतियोगियों के लिए भी बड़ा शॉक बन गई और उन्होंने फरहाना के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने फरहाना के व्यवहार को सही ठहराया और कहा कि उन्होंने टास्क को टास्क की तरह लिया। वहीं, कई लोग फरहाना की हिम्मत और सुलझी हुई प्रतिक्रिया की तारीफ कर रहे हैं।

बिग बॉस 19 के इस प्रोमो ने दर्शकों को पूरी तरह रोमांचित कर दिया है और घर के अंदर की ड्रामेबाजी अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।