Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस 19: फैंस ने अमाल मलिक को घर से बाहर करने की मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड विवादों से भरपूर रहा। सिंगर अमाल मलिक और अभिनेत्री कुनिका सदानंद के बीच हुई तीखी बहस ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया। एपिसोड में दिखाया गया कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच जमकर तकरार हुई, जो बाद में व्यक्तिगत मुद्दों तक पहुंच गई।

झगड़े की शुरुआत तब हुई जब अमाल और अभिषेक आमने-सामने आ गए। टास्क के दौरान हुई नोकझोंक अचानक हाथापाई में बदलते-बदलते रह गई, लेकिन घरवालों ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया। इस हंगामे के बाद टास्क रोकना पड़ा। कुनिका ने अमाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने पहले अभिषेक को उकसाया और जानबूझकर धक्का देने की कोशिश की। उनका कहना था, “अमाल ने पहले अभिषेक को सिर से धक्का मारा।”

गौरतलब है कि पिछले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने भी अमाल मलिक की क्लास लगाई थी। उन्होंने अमाल को गाली-गलौज और दोस्तों के खिलाफ बातें करने पर कड़ी फटकार लगाई थी। अब एक हफ्ते के भीतर फिर से विवादों में घिरने के बाद अमाल पर शो से बाहर किए जाने की मांग तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने स्वामी ओम के सीज़न 10 वाले विवाद को याद करते हुए लिखा कि अमाल का व्यवहार भी उसी तरह असहनीय है और उन्हें तुरंत बेघर किया जाना चाहिए।

एपिसोड के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #EvictAmaalMallik और #JusticeForKunickaa जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। दर्शकों का कहना है कि बिग बॉस के घर में शारीरिक हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान और शो मेकर्स इस मामले पर क्या सख्त कदम उठाते हैं।