Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस हाउस में हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमाल-अभिषेक भिड़े

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 के ताज़ा प्रोमो ने दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा का बड़ा झटका दिया। घर के कप्तानी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और आमाल मल्लिक के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि वह हाथापाई तक पहुंच गई, जिसे गौरव खन्ना और बेसिर अली ने बीच-बचाव करके काबू में किया।

इस सप्ताह घर की कैप्टन फरहाना भट्ट हैं। नए कप्तान के चुनाव के लिए जंगल-थीम पर आधारित टास्क रखा गया। प्रोमो में देखा गया कि अशनूर कौर के पास यह शक्ति थी कि वह कौन सा पिंजरा पहले खोले। अशनूर ने फरहाना के कप्तानी कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह फेल कैप्टनसी रही।

इस पर आमाल मल्लिक ने चुटकी लेते हुए कहा, “समझ नहीं आया, भौंक रही थी।” यह टिप्पणी अभिषेक को नागवार गुज़री और उन्होंने पूरी ताकत से जवाब दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा हाथापाई में बदल गया। घर के अन्य सदस्य सकते में रह गए और बेसिर ने अभिषेक को, जबकि गौरव ने आमाल को अलग किया।

इस झगड़े के कारण कप्तानी टास्क रुक गया और रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतियोगियों की मांग पर यह टास्क रद्द किया जा सकता है। माना जा रहा है कि फरहाना भट्ट दोबारा घर की कप्तान बन सकती हैं।

प्रोमो ने साफ कर दिया कि बिग बॉस 19 में प्रतियोगियों के बीच तनावपूर्ण टकराव और ड्रामा दर्शकों के लिए हर हफ्ते नया एंटरटेनमेंट लेकर आता है।