Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बोरियत में मां की हत्या, बेटे का चौंकाने वाला इक़रार

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

महाराष्ट्र के नासिक में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर सनसनी फैला दी। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंचा और बोला, “मैं बोर हो गया था, इसलिए अपनी मां को मार डाला।” घटना नासिक के जेल रोड स्थित शिवाजीनगर इलाके की है। मंगलवार रात 58 वर्षीय अरविंद मुरलीधर पाटिल ने अपनी 80 वर्षीय मां यशोदाबाई मुरलीधर पाटिल का गला घोंटकर कत्ल कर दिया। इस दर्दनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

थाने पहुंचकर बोला बेटा — "मुझे गिरफ्तार करो"

हत्या के बाद आरोपी अरविंद नासिक रोड पुलिस थाने पहुंचा और कहा, “मैं बोर हो गया था, इसलिए अपनी मां को मार डाला। अब मुझे गिरफ्तार कर लो।”

घर पहुंची पुलिस, मिला मां का शव

पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली, जहां यशोदाबाई का शव मिला। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पत्नी छोड़कर जा चुकी थी, मानसिक स्थिति खराब

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अरविंद उर्फ बालू पाटिल मानसिक रूप से बीमार है। उसकी पत्नी उसकी बिगड़ती हालत के चलते उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस अब मामले की जांच के साथ उसकी मानसिक स्थिति की भी मेडिकल जांच कर रही है।