Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम हमले में PAK की भूमिका पर उठाए सवाल

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान ने देश की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने पाकिस्तान की संलिप्तता पर संदेह जताते हुए कहा कि भारत के पास अब तक ऐसा कोई पुख्ता सबूत नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि हमला पाकिस्तान की ओर से किया गया। इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अब तक कोई ऐसा सबूत पेश नहीं कर सकी है जिससे यह साबित हो सके कि हमला पाकिस्तान की एजेंसियों द्वारा अंजाम दिया गया था। अय्यर ने यह भी कहा कि न संयुक्त राष्ट्र, न अमेरिका और न ही अन्य देशों ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है।

उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर भी निशाना साधा, जिन्होंने सरकार का समर्थन किया था। अय्यर के अनुसार, भारत ने जिन 33 देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे, वहां भी किसी ने पाकिस्तान को हमले के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने सवाल किया कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन नहीं मिला, तो भारत अकेले इस बात को लेकर क्यों अड़ा है।

बीजेपी ने अय्यर के इस बयान पर तीखा विरोध जताया। प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन और सीआर केसवन ने अय्यर और कांग्रेस पार्टी को पाकिस्तान समर्थक करार देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति कर रही है और हमारे सशस्त्र बलों का अपमान कर रही है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की मांग कर रहा है। अय्यर की टिप्पणी न सिर्फ राजनीतिक हलकों में बल्कि आम जनता के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है।