Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में बोले अनुराग ठाकुर: आपातकाल के 50 साल बाद भी कांग्रेस की सोच तानाशाही वाली

नेशनल डेस्क,नीतीश कुमार |

मोतिहारी में बोले अनुराग ठाकुर: आपातकाल के 50 साल बाद भी कांग्रेस की सोच तानाशाही वाली, इंदिरा ने संविधान को कुचला, राहुल जेब में लेकर चलते हैं

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर मोतिहारी के रामसर प्लाज़ा होटल में बुधवार 25 जून को भाजपा की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखे आरोप लगाए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने संविधान की आत्मा को कुचल दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वे संविधान को ताक पर रखकर चलती थीं, जबकि राहुल गांधी आज उसे अपनी जेब में रखकर चलते हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस अब भी उसी तानाशाही सोच में जी रही है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि वे कभी जेपी आंदोलन से निकले थे, लेकिन अब कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लालू यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपने पैरों तले रौंदने का कार्य किया है।

राहुल गांधी को लेकर अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाया कि वे बार-बार पाकिस्तान जैसी भाषा क्यों बोलते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल सेना के साहस और ऑपरेशनों पर प्रश्न उठाते हैं, बंद कमरे में चीनी अधिकारियों से मुलाकात करते हैं, और राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंडिंग मिलती है जो देश की सुरक्षा के लिए चिंताजनक है।

बिहार की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद का गठबंधन केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में कांग्रेस की हार तय है और वह राजद के साथ डूबेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जागरूक रहें और उन दलों को सबक सिखाएं जिन्होंने आपातकाल जैसा काला अध्याय देश पर थोपा था।