Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजधानी पर आसमानी आफ़त: दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट

नेशनल डेस्क : मुस्कान कुमारी |

तेज़ बारिश और आंधी-तूफ़ान की चेतावनी, सड़कों पर जलभराव और जाम से लोग बेहाल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों गुरुग्राम व नोएडा में मंगलवार दोपहर से झमाझम बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले घंटों में मध्यम से तेज़ बारिश व आंधी-तूफ़ान की आशंका जताई है। चेतावनी के चलते प्रशासन और लोग सतर्क कर दिए गए हैं।

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अलर्ट स्तर

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर, नई, मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, पूर्वी और शाहदरा ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश का अनुमान है। वहीं पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। एनसीआर के गुरुग्राम और नोएडा में भी ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां भारी बौछारों की संभावना बनी हुई है।

यातायात व्यवस्था चरमराई, पुल बंद

बारिश से सड़कों पर जलभराव ने ट्रैफ़िक की रफ़्तार थाम दी। दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने नागरिकों को अलर्ट जारी कर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर पुराने लोहे के पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। जगह-जगह लगे जाम में ऑफिस आने-जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे।

बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन की परीक्षा

कई इलाकों में मकानों और दुकानों तक पानी घुस आया। इससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों की दिनचर्या पर सीधा असर पड़ा। बारिश ने राजधानी के शहरी ढांचे को कठघरे में खड़ा कर दिया है। प्रशासन के लिए भी यह हालात बड़ी चुनौती बन गए हैं।

जनता को सलाह

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे बहुत ज़रूरी काम न हो तो घर से बाहर न निकलें और मौसम विभाग के अपडेट पर नज़र बनाए रखें।