Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राहुल के 'वोट चोरी' आरोप पर SIT जांच की याचिका खारिज

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) आरोपों की जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। याचिका में विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की गई थी। यह जनहित याचिका (PIL) अधिवक्ता रोहित पांडे ने दायर की थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया था कि वह पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच के लिए SIT गठित करने का निर्देश दे।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की दो सदस्यीय बेंच ने याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के पास जा सकता है। अदालत ने कहा, “ऐसे मामलों में जांच का अधिकार निर्वाचन आयोग के पास है। आप वहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।” सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के साथ ही राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर SIT जांच की मांग समाप्त हो गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया या परिणामों से जुड़ी शिकायतों की जांच का अधिकार केवल निर्वाचन आयोग को है और न्यायपालिका इसमें सीधे तौर पर हस्तक्षेप नहीं कर सकती। अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद कहा कि इस मामले में जनहित याचिका का कोई औचित्य नहीं बनता और इसे खारिज किया जाता है।