Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

नई दिल्ली, 19 दिसंबर: अठारहवीं लोकसभा के छठे सत्र के दौरान सदन की उत्पादकता 111 प्रतिशत दर्ज की गई और इस अवधि में कई अहम विधेयक पारित किए गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि अब 18वीं लोकसभा के छठे सत्र का समापन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं और सभी सदस्यों के सहयोग से सदन की उत्पादकता लगभग 111 प्रतिशत रही। इसके लिए उन्होंने सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सदस्यों ने देर रात तक सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग दिया, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।