Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विधेयकों की वैधता पर फैसला सिर्फ अदालत का, राज्यपाल का नहीं: सिंघवी

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l

तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल के बीच चल रहे विवाद के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के सामने कहा कि राज्यपाल को न्यायाधीश की तरह कार्य करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी विधेयक की संवैधानिक वैधता की जांच करने का अधिकार केवल न्यायालयों को है, राज्यपाल को नहीं।

सिंघवी ने कहा कि राज्यपाल की भूमिका केवल औपचारिक है – वे विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को या तो अपनी सहमति दें या राष्ट्रपति के पास भेजें। लेकिन यदि किसी कानून को असंवैधानिक ठहराना है, तो यह केवल अदालत का अधिकार है। उन्होंने जोर दिया कि यदि राज्यपाल इस भूमिका से आगे बढ़कर निर्णय देने लगें तो यह लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के विरुद्ध होगा।

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति सूर्यकांत, विक्रम नाथ, पी.एस. नरसिम्हा और ए.एस. चंद्रचूड़ शामिल हैं, अनुच्छेद 200 और 201 के तहत राज्यपाल व राष्ट्रपति की शक्तियों के दायरे की सुनवाई कर रही है। इस पीठ में यह अहम प्रश्न उठा है कि क्या राज्यपाल किसी विधेयक को अनिश्चितकाल तक लंबित रख सकते हैं या नहीं।

कई राज्यों में अक्सर यह देखा गया है कि राज्यपाल विधेयकों पर लंबे समय तक निर्णय नहीं लेते, जिससे सरकार की नीतियां अटक जाती हैं और विधानसभा की कार्यप्रणाली बाधित होती है। इस मामले का असर सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं बल्कि पूरे देश के संघीय ढांचे पर पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि अदालत का आने वाला फैसला यह स्पष्ट कर देगा कि लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार और राज्यपाल के बीच शक्ति संतुलन किस रूप में कायम रहना चाहिए। यह फैसला आने वाले समय में राज्यों और केंद्र के संबंधों की दिशा तय कर सकता है।