Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी बाल श्रम उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी यह संकल्प लेंगे कि वे किसी भी बालक से श्रम नहीं कराएंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी बाल श्रम नहीं कराने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही कहीं भी बाल श्रम होते हुए दिखाई देने पर इसकी सूचना प्रशासन को देंगे, ताकि समय पर कार्रवाई कर बाल मजदूरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। इसके उन्मूलन के लिए जनजागरूकता और सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम लोगों में जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा।