लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/छपरा। विश्व योग दिवस के अवसर पर युवा चेतना के सुप्रीमो एवं समाजसेवी **रोहित कुमार सिंह** ने लखनऊ में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए लोगों से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
रोहित कुमार सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग तनावमुक्त जीवन का प्रभावी माध्यम है।
ज्ञात हो कि रोहित कुमार सिंह छपरा जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत बेनौत गांव के निवासी हैं। सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के कारण वे देशभर में एक सेवा नायक के रूप में चर्चित हैं। विश्व योग दिवस पर उनके योगाभ्यास कार्यक्रम को लेकर समर्थकों एवं स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।
योग कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।







