Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शाहरुख खान ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

राष्ट्रीय डेस्क, आर्या कुमारी |

शाहरुख खान ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, 1500 परिवारों तक राहत पहुंचेगी...

पंजाब में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उनके मीर फाउंडेशन ने स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर 1500 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। पंजाब में लगातार भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। हजारों लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इस कठिन घड़ी में बॉलीवुड सितारे भी मदद के लिए आगे आए हैं। शाहरुख खान का मीर फाउंडेशन भी इन्हीं प्रयासों में शामिल है, जो स्थानीय NGOs के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावितों की सहायता कर रहा है।

कितने लोगों को मिलेगी राहत?

मीर फाउंडेशन की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत किट्स दी जा रही हैं। इनमें दवाइयां, हाइजीन से जुड़ी वस्तुएं, खाने-पीने का सामान, मच्छरदानी, तिरपाल, फोल्डिंग बेड, कॉटन गद्दे और अन्य आवश्यक चीजें शामिल हैं। यह अभियान अमृतसर, पटियाला, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों के कुल 1,500 परिवारों तक पहुंचेगा। उद्देश्य यह है कि पीड़ितों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आश्रय की मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और वे सम्मान के साथ अपनी जिंदगी दोबारा संवार सकें।

शाहरुख खान कर चुके हैं पोस्ट

बाढ़ से पहले शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, "इस भयानक बाढ़ से पंजाब में पीड़ित सभी लोगों के लिए मेरा दिल दुख रहा है. मैं उन्हें अपनी दुआएं और ताकत भेज रहा हूं. पंजाब का जज्बा कभी भी नहीं टूटना चाहिए. भगवान आप सभी का साथ दें."

क्या है मीर फाउंडेशन?

शाहरुख खान का मीर फाउंडेशन मुख्य रूप से एसिड अटैक सर्वाइवर्स और महिलाओं के लिए काम करता है। इसके अलावा जरूरत के समय यह संस्था हमेशा आगे आती रही है। कोविड-19 के दौरान भी फाउंडेशन ने ऑक्सीजन और राशन की व्यवस्था कराई थी। अब एक बार फिर इसने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद की जिम्मेदारी उठाई है।

पंजाब की मौजूदा स्थिति

पंजाब अब तक पूरी तरह बाढ़ से उबर नहीं पाया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस आपदा में 53 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 जिलों के हजारों गांवों के लाखों लोग प्रभावित हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं, जबकि फसलों और पशुधन का भी भारी नुकसान हुआ है। ऐसे हालात में बॉलीवुड कलाकार भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।