Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सलमान की फटकार के बाद तान्या मित्तल को मिला सोशल मीडिया सपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l 

‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते का वीकेंड का वार कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के लिए काफी भारी पड़ गया। शो के होस्ट सलमान खान ने तान्या की जमकर क्लास लगाई और उनके खेल पर सवाल उठाए। सलमान ने कहा कि तान्या बार-बार रोकर सहानुभूति पाने की कोशिश करती हैं और उनका गेम अब साफ नजर आने लगा है। हालांकि, एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया बिल्कुल उलट देखने को मिली — लोग तान्या के सपोर्ट में उतर आए हैं।

शनिवार के एपिसोड के बाद से ही #TanyaMittal एक्स (ट्विटर) पर ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स ने सलमान की फटकार को अनुचित बताया। एक यूजर ने लिखा, “आप उन्हें नफरत करिए या प्यार, लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते। तान्या वही कर रही हैं जो एक सच्चा प्लेयर करता है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “लोग हमेशा उसी को टारगेट करते हैं जिसमें दम होता है।” वहीं, एक अन्य ने कहा, “तान्या तो शुरुआत से ही इमोशनल रही हैं, अब अगर वो रोती हैं तो इसमें गलत क्या है?”

कुछ फैंस ने कार वाले टास्क का जिक्र करते हुए दावा किया कि तान्या ने उस टास्क में अमाल मलिक को सपोर्ट नहीं किया, जिस वजह से सलमान खान का गुस्सा तान्या और नीलम पर निकला। वहीं, एक फैन ने लिखा, “हंसती-खेलती, सबको मोटिवेट करने वाली लड़की का क्या हाल बना दिया है इन लोगों ने।”

बता दें कि तान्या मित्तल शो की शुरुआत से ही दर्शकों की पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में शामिल रही हैं। कभी उनकी और अमाल मलिक की बॉन्डिंग चर्चाओं में रही, तो कभी उनके इमोशनल मोमेंट्स। अब फैंस खुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं और कह रहे हैं; “तान्या ही इस सीजन की असली दिल जीतने वाली खिलाड़ी हैं।”