Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सेशेल्स दौरे पर मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई मजबूती

विदेश डेस्क, श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार को सेशेल्स पहुंचे, जहां राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने हवाई अड्डे पर स्वयं उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री का औपचारिक अभिनंदन किया। बाद में सेशेल्स में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने भी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया और उनके स्नेह को दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सेशेल्स पहुंचकर उन्हें बेहद खुशी हुई और राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार और घनिष्ठ मित्र है। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और अधिक मजबूत करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, विकास साझेदारी और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ाने पर सार्थक चर्चा होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा उनकी राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी, जिसमें रक्षा, समुद्री सहयोग, क्षमता निर्माण, जलवायु परिवर्तन और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। भारत और सेशेल्स के बीच ऐतिहासिक मित्रता तथा रणनीतिक साझेदारी को इस यात्रा से नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।