Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सोनम-मुस्कान समेत 11 महिलाओं के पुतले जलेंगे दशहरे पर

राष्ट्रीय डेस्क, आर्या कुमारी |

इंदौर में इस बार दशहरे पर रावण दहन की जगह 11 मुखी शूर्पणखा का पुतला दहन किया जाएगा। इस पुतले पर उन 11 महिलाओं की तस्वीरें लगाई जाएंगी, जिन पर पति या बच्चों की हत्या जैसे अपराधों के आरोप हैं। इनमें सोनम रघुवंशी और मुस्कान जैसी महिलाएं भी शामिल हैं। इस आयोजन का संचालन पत्नी पीड़ित संगठन ‘पौरुष’ कर रहा है, जिसका मकसद महिला अपराधों को लेकर समाज को जागरूक करना है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाले इस आयोजन में महालक्ष्मी नगर स्थित मेला मैदान पर पारंपरिक रावण दहन नहीं होगा। इसके स्थान पर 11 मुखी शूर्पणखा का पुतला जलाया जाएगा, जिसके हर मुख पर उन महिलाओं के चेहरे होंगे, जिन्होंने अपने पतियों या मासूम बच्चों की हत्या जैसे गंभीर अपराध किए हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस अनोखे पुतले का उद्देश्य समाज को महिला अपराधों में हो रही वृद्धि से सावधान करना है। इसमें इंदौर की सोनम रघुवंशी का नाम शामिल है, जिस पर आरोप है कि उसने हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की। इसी तरह मुस्कान का चेहरा भी पुतले पर लगाया जाएगा, जिस पर पति की हत्या का मामला दर्ज है।

कुल 11 महिलाओं के चेहरे वाला यह पुतला 'मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखा' का प्रतीक माना गया है। संस्था का कहना है कि समाज में पुरुषों के खिलाफ होने वाले अपराध और महिलाओं के संगीन जुर्म अक्सर अनदेखे रह जाते हैं। इसलिए दशहरे जैसे पर्व के माध्यम से यह संदेश देना आवश्यक है कि अपराध किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

यह आयोजन 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन होगा। पुतले के पोस्टर पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और इस पर लोगों में चर्चा जारी है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह पहल समाज को महिला अपराधों को लेकर सोचने और जागरूक होने के लिए प्रेरित करेगी। इस बार का दशहरा अच्छाई की बुराई पर जीत के साथ ही महिला अपराधों के खिलाफ चेतावनी का भी संदेश देगा।