Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सोने की कीमतें रिकॉर्ड पर, पटना में सस्ता, इंदौर में सबसे महंगा

नेशनल डेस्क, वेरोनिका राय |

सोने का बाजार इस हफ्ते रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 6 अक्टूबर को सुबह से ही 24 कैरेट सोने की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली और कुछ समय के लिए 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,20,000 से भी ऊपर चला गया है। दोपहर 2:34 बजे तक 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹1,780 की तेजी दर्ज की गई थी और 10 ग्राम सोना ₹1,19,893 पर पहुंच गया। इसके बाद 3:16 बजे कीमतें थोड़ी कम हुईं और 10 ग्राम सोना ₹1,19,868 पर कारोबार कर रहा था, जबकी इस दौरान यह न्यूनतम ₹1,18,900 और अधिकतम ₹1,20,075 तक पहुंचा।

विश्लेषकों का कहना है कि इस उछाल के पीछे कुछ मुख्य कारण हैं — वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर की गिरावट, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित दर कट की उम्मीदें और निवेशकों का सुरक्षित ठिकानों की ओर रुझान। 

आपके शहर (पटना) में कितना दाम?

  • पटना में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,19,660 है
  • इंदौर में ये दाम सबसे अधिक ₹1,19,900 दर्ज किया गया है
  • चांदी की कीमतों की बात करें तो, पटना में 1 किलोग्राम चांदी ₹1,47,390 में मिल रही है और इंदौर में ₹1,47,650 में बिक रही है

भारत के अन्य शहरों में आज के दाम इस प्रकार हैं:

| शहर     | 10 ग्राम सोना | 1 किलोग्राम चांदी |
| ------- | ------------- | ----------------- |
| पटना    | ₹1,19,660     | ₹1,47,390         |
| जयपुर   | ₹1,19,710     | ₹1,47,440         |
| कानपुर  | ₹1,19,760     | ₹1,47,500         |
| लखनऊ    | ₹1,19,760     | ₹1,47,500         |
| भोपाल   | ₹1,19,850     | ₹1,47,620         |
| इंदौर   | ₹1,19,900     | ₹1,47,650         |
| चंडीगढ़ | ₹1,19,780     | ₹1,47,500         |
| रायपुर  | ₹1,19,730     | ₹1,47,440         |

खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • हॉलमार्क और BIS मार्किंग:

  ज्वेलरी या सोने के गहनों पर BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) का हॉलमार्क होना चाहिए — यह असली और प्रमाणित सोना होने का साक्ष्य है।

  • HUID (Hallmark Unique Identification) नंबर:

  ज्वेलरी पर 6 अंकों का HUID अंकित होना चाहिए। आप इसे वेरिफाई कर सकते हैं।

  • कैरेट का उल्लेख:

  जिस कैरेट वाला सोना आपने खरीदा है (22K, 24K आदि) वह ज्वेलरी पर स्पष्ट लिखा होना चाहिए।

  • मेकिंग चार्ज / GST:

  दुकानों पर सोने के दाम में मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग हो सकते हैं। ये अतिरिक्त लागत हो सकती है, जिसे पहले ही जान लेना चाहिए।