लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/हसनपुरा। हसनपुरा अंचल कार्यालय को नई अंचल अधिकारी (सीओ) के रूप में पूनम दीक्षित मिली हैं। उनका तबादला पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा अंचल से हसनपुरा किया गया है। वे इससे पहले फेनहारा अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं।
नई अंचल अधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद अंचल कार्यालय के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। भूमि विवादों के निष्पादन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी।
स्थानीय लोगों ने नई सीओ के आगमन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा होगा तथा आम लोगों को राजस्व संबंधी सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सुगमता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध होंगी। प्रशासनिक स्तर पर भी उनके अनुभव का लाभ हसनपुरा अंचल को मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।







